NCERT maths in hindi medium | chapter : 4.5 गुणनखंड (संख्याओं के साथ खेलना )

 


प्रश्नावली 4.5 

1. निम्न में कौन- सी संख्याएँ 2, 4 तथा 8 से विभाज्य है :

( यहाँ हम दी गई सभी संख्या को बारी - बारी से 2, 4 और 8 से भाग करेंगे और जो संख्या इन तीनों से पूरा - पूरा भाग हो जाता है उसे हम अपनी नोट कॉपी में लिखेंगे )

(1) 32   (2) 48   (3) 80   (4) 200   (5) 36   (6) 58   (7) 92   (8) 3000 

हल:- 


2. कौन- सी संख्याएँ 5 तथा 10 से विभाज्य है :

( इसमें भी प्रश्न संख्या 1 की तरह सभी को बारी- बारी से भाग करेंगे )

(1) 35   (2) 60   (3) 75   (4) 85   (5) 90   (6) 420    (7) 335   (8) 495 

हल:-


3. कौन- सी संख्याएँ 3 तथा 9 से विभाज्य है :

( इसमें भी प्रश्न संख्या 1, 2 की भांति सभी को बारी- बारी से भाग करेंगे )

(1) 42   (2) 54   (3) 69   (4) 72   (5) 78   (6) 84   (7) 93   (8) 225 

हल:-


4. निम्न संख्याओं की 11 से विभाज्यता की जांच कीजिए :

(1) 132   (2) 165   (3) 198   (4) 231   (5) 275   (6) 319   (7) 341   (8) 605 

हल:-




* संख्याओं की विभाज्यता की जांच :

         विभाज्यता में एक संख्या को दूसरी संख्या से भाग देने पर शेषफल शून्य (0) होता है तो संख्या पूर्ण विभाजित कहलाता है | 

       इसी तरह बड़ी संख्याओं को भाग देने के लिए भाग विधि द्वारा विभाज्यता की जांच करने के लिए हमें अधिक समय लगता है | अतः इस समस्या को दूर करने के लिए कुछ सरल एवं आसान नियम है जो संख्या के अंकों से संबंध है |

       

1. 2 से भाग जाने वाली संख्या : 

               वैसी संख्या जिसका इकाई (अंतिम) अंक 0, 2, 4, 6, 8 हो तो वह संख्या 2 से विभाज्य होगा | जैसे : 10, 12, 14, 26, 58 आदि |


2. 3 से भाग जाने वाली संख्या : 

               वैसी संख्याएँ जिनके अंकों का योग 3 से विभाज्य हों तो वे संख्याएँ 3 से विभाजित होती है | जैसे : 12, 1 + 2 = 3 या 6 + 9 = 15 या 6 + 6 = 12 यहाँ योग फल 3, 15 और 12 आया जो कि 3 से पूरा - पूरा भाग जाता है | इसलिए 12, 69 एवं 66 3 से भाग जाएगा  |


3. 4 से भाग जाने वाली संख्या :

                 किसी संख्या के अंतिम दो अंक '00' हो या अंतिम दो अंकों से बनी संख्या 4 से भाग जाता हो, तो दी गई संख्या 4 से भाग जाएगा  | जैसे 212, 316, 700, 524 आदि | 212 में आप देख सकते हैं कि  अंतिम दो अंक 12, 4 से भाग जाता है इसका मतलब 212 भी भाग जाएगा  |


4. 5 से भाग जाने वाली संख्या : 

                 वे सभी संख्याएँ जिनके इकाई का अंक 0 या 5 हो वह 5 से भाग जाएगा  | जैसे : 205, 315, 710 आदि |


5. 6 से भाग जाने वाली संख्या : 

                 वे सभी संख्याएँ जो 2 तथा 3 दोनों से पूरा- पूरा भाग जाता है वह 6 से भी भाग जाएगा | जैसे : 18, 24, 66 आदि |


6. 8 से भाग जाने वाली संख्या :

                 वे सभी संख्याएँ जिनके अंतिम तीन अंक '000' हो या अंतिम तीन अंकों से बनी संख्या 8 से भाग जाता हो, तो वह संख्या 8 से भाग जाएगा |

जैसे : 1000, 1104, 2416 आदि |


7. 9 से भाग जाने वाली संख्या :

                 वे सभी संख्याएँ जिनके अंकों का योग 9 से भाग जाता है तो वे संख्या 9 से भाग जाएंगे |

जैसे : 108, 1+ 0 + 8 = 9  इसी तरह 135, 1 + 3 + 5 = 9 आदि |


8. 10 से भाग जाने वाली संख्या :

                  वे सभी संख्याएँ जिनके इकाई का अंक '0' हो, तो वे संख्याएँ 10 से भाग जाएंगे | जैसे : 10, 20, 430, 270 आदि |



कक्षा 6 की गणित अध्याय 4 के सभी प्रश्नावली ↴







 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ