NCERT math class 6 in hindi medium, factors
प्रश्नावली 4.1
1. निम्नलिखित में से अभाज्य संख्याओं को लिखिए |
(1) 13 (2) 19 (3) 21 (4) 23 (5) 49 (6) 33 (7) 47 (8) 57 (9) 111 (10) 369
अभाज्य संख्या - अभाज्य संख्या उसे कहते हैं जो सिर्फ 1 और खुद की संख्या से भाग जाता है इसके अलावा किसी अन्य संख्या से भाग नहीं जाता है |
हल:-
(1) 13 अभाज्य संख्या है
(2) 19 अभाज्य संख्या है
(4) 23 अभाज्य संख्या है
2. निम्नलिखित में से भाज्य संख्याओं को लिखिए |
भाज्य संख्या - भाज्य संख्या उसे कहते हैं जो 1 और खुद की संख्या के अलावा अन्य कोई भी संख्या से पूर्णतः विभाजित होता है |
(1) 5 (2) 12 (3) 16 (4) 17 (5) 27 (6) 29 (7) 34 (8) 41 (9) 53 (10) 69
हल:-
(2) 12
(3) 16
(5) 27
(7) 34
(10) 69
ये सभी भाज्य संख्या है |
3. निम्नलिखित संख्याओं के बीच के सभी अभाज्य संख्याओं को लिखिए |
(1) 1 से 25 (2) 30 से 45 (3) 50 से 70 (4) 60 से 80 (5) 85 से 100
हल:-
(1) 1 से 25 - 2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23
(2) 30 से 45 - 31, 37, 41, 43
(3) 50 से 70 - 53, 59, 61, 67
(4) 60 से 80 - 61, 67, 71, 73, 79
(5) 85 से 100 - 83, 89, 97
4. 30 से कम सभी भाज्य संख्याओं को लिखिए |
हल:- 4, 6, 8, 9, 10,12, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 22, 24, 25, 26, 27, 28
5. निम्नलिखित में से प्रत्येक संख्या को दो अभाज्य संख्या के योग के रूप में लिखिए |
(1) 5 (2) 12 (3) 10 (4) 24 (5) 68
हल:- (1) 5 = 2, 3
2 और 3 अभाज्य संख्या है और इन्हें जोड़ने से हमें 5 प्राप्त होता है |
(2) 12 = 5, 7
(3) 10 = 3, 7
(4) 24 = 5, 19
(5) 68 = 7, 61
6. निम्नलिखित में से प्रत्येक को तीन अभाज्य संख्याओं के योग के रूप में लिखिए |
(1) 10 (2) 15 (3) 23 (4) 35 (5) 42
हल:- (1) 10 = 2, 3, 5
2, 3 और 5 अभाज्य संख्या है और इन्हें जोड़ने से हमें 10 प्राप्त होता है |
(2) 15 = 3, 5, 7
(3) 23 = 3, 7, 13
(4) 35 = 5, 13, 17
(5) 42 = 2, 17, 23
7. अभाज्य संख्या क्या है ? 20 से अधिक तथा 40 से कम अभाज्य संख्याओं को लिखिए |
हल:- वे संख्याएँ जो केवल 1 और खुद ( स्वयं ) से पूरी तरह विभाजित होती है, अभाज्य संख्या कहलाती है | जैसे :- 2, 3, 5, 7, 11 . . . आदि |
20 से अधिक तथा 40 से कम अभाज्य संख्या = 23, 29, 31, 37
8. सह अभाज्य संख्या क्या है ? 5 सह - अभाज्य संख्या के युग्मों को लिखिए |
हल:- दो संख्याओं के युग्म ( जोड़ ) सह - अभाज्य संख्या कहलाती है , इसमें 1 के अलावा कोई भी उभयनिष्ठ गुणनखंड नहीं होता है | जैसे :-
(8, 15)
8 = 2 × 2 × 2 × 1
15 = 5 × 3 × 1
यहाँ पर सिर्फ 1 ही उभयनिष्ठ है इसलिए यह जोड़ा सह - अभाज्य है |
(2, 3) (8, 21) (8, 9) (10, 21)
9. अभाज्य युग्म क्या है ?
हल:- अभाज्य संख्याओं के युग्म जिनके बीच 2 का अंतर होता है | जैसे :- (3, 5) (5, 7)
10. भाज्य संख्या क्या है ? 10 से कम सभी भाज्य संख्या को लिखिए |
हल:- वह संख्या जो 1 और स्वयं के अलावा कोई दूसरी संख्या से पूर्णतः विभाजित होती है, भाज्य संख्या कहलाती है | जैसे :- 4, 6, 8, 9, 10, 12, 14. . . . .
10 से कम सभी भाज्य संख्या = 4, 6, 8, 9
0 टिप्पणियाँ